स्वतंत्रता दिवस की रंगारंग प्रस्तुतियां
उदयपुर। लिटिल विंग्स प्ले स्कूल, सेक्टर 4, उदयपुर की निदेशिका-प्रधानाचार्या मिनाक्षी जोशी कि अध्यक्षता व अभिभावकों की उपस्थिति में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दी रंगारंग प्रस्तुतियाँ। मिनाक्षी जोशी ने बच्चों को 15 अगस्त को घर पर तिरंगा फहरा कर सलामी की सीख दी। इस कार्यक्रम में बच्चों ने नन्हा-मुन्ना राही हुँ जैसे देश भक्ति गीत व भारत माता की जय के उदघोष से माहौल देषभक्ति में डुब गया हो ऐसा महसुस हो रहा था। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह से भाग लिया।