सतरंगी सप्ताह का आयोजन
रतनगढ़। निर्वाचन विभाग के निर्देशनुसार स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत राजलदेसर एवम रतनगढ़ में सतरंगी सप्ताह का आयोजन हुआ। राजलदेसर में बीडीओ जगदीश प्रसाद व्यास की उपस्थिति में लोक कलाकारों ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। स्थानीय संचियालालबबैद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी लोक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कमजोर व जनजातीय समूह में मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए लोक नृत्य की थीम रही । छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। संस्था प्रधान जगदीश प्रसाद शर्मा ने आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में सत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर नरेंद्र स्वामी, संजय भोजक, मनोज सारस्वत पूनम सेन शरद शर्मा, अमित हरितवाल, सत्यनारायण टेलर, हरिश जांगिड़ ,कमला देवी आदि उपस्थित रहे।