Dark Mode
साथ आएं परिवर्तन लाएं 2023 में कमल खिलाएं-बिना छामुनिया

साथ आएं परिवर्तन लाएं 2023 में कमल खिलाएं-बिना छामुनिया

टोंक। भाजपा द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा 12 सितंबर शाम 5 बजे टोंक आगमन पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं पार्षद  में श्रीमती बीना जैन छामुनिया के नेतृत्व में टोंक शहर में घर-घर संपर्क कर पीले चावल बांटे एवं स्टीकर लगाए। इस अवसर पर शहर के बाड़ तख्ता रघुनाथपुरी में महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाई, सभी महिलाओं के हाथों में ’साथ आए परिवर्तन लाएं और 2023 में कमल खिलाएं’ और एक हाथ में ’कमल का फूल’ बनवाया। महिलाओं का परिवर्तन यात्रा में आने के लिए बड़ा उत्साह था, सभी मातृशक्ति एवं पूरी जनता इस नाकारा निकम्मी महिला विरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है और 2023 में भारी मतों से कमल खिलाकर भाजपा सरकार को लाने के लिए संकल्पित है। इसी संकल्प एवं परिवर्तन को मेहंदी के द्वारा अपने हाथों में लिखकर पूरी जनता को भाजपा के पक्ष में अच्छा संदेश दिया है। इस अवसर पर वर्षा भगत, संतोष, मंजू गोयल, शालिनी, महिमा, रीना सोनी, आकांक्षा, सुनीता, कमला, राधा, साक्षी, सुमन, गीता एवं सरिता मौजूद थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!