Dark Mode
 हास्य कलाकार मुकेश सोनी को 'कला मर्मज्ञ सम्मान'

 हास्य कलाकार मुकेश सोनी को 'कला मर्मज्ञ सम्मान'


बीकानेर। नरसिंगदास जीवणी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट व गणेश मूवी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विश्व हास्य दिवस के अवसर पर टीवी चैनल हास्य कलाकार मुकेश सोनी को बीकानेर कला मर्मज्ञ सम्मान से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के मनीष भोजक ने बताया कि मुकेश सोनी को पुष्पहार, श्रीफल, शॉल, साफा, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ट्रस्ट अध्यक्ष शंकर सेवग ने कहा कि मुकेश सोनी अपने हास्य व्यंग्य अभिनय के माध्यम से हमेशा सामाजिक सरोकार विषय से जनजागृति का संदेश देते हैं। वह अपने चैनल के माध्यम से समाज में एक अच्छा संदेश दे रहे हैं। मुकेश सोनी ने सम्मान प्राप्त करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी हमारी भारतीय संस्कृति, रीति-रिवाह से दूर होती जा रही है। हमें हमारी पीढ़ी को संस्कारित करना चाहिए। इस अवसर पर शंकर सेवग, शिवरतन सेवग, मनीष भोजक, ऋतूध्वज, पवन खजांची, नितिश सोनी, मनोज सोनी, महेश सोनी ने मुकेश सोनी का सम्मान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!