कांग्रेस सरकार की योजनाओं से आम आदमी खुश : गीता बरवड
भोपालगढ़। खेड़ापा में बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी गीता बरवड ने विधानसभाा चुनाव को लेकर चुनावी जनसभा की। इसके साथ ही लवेरा कलां, कजनाऊ कलां, सोयला, धनारी खुर्द आदि गांवों में चुनावी सभाएं की। खेड़ापा में आयोजित चुनावी जनसभा में गीता बरवड ने सीएम गहलोत के कार्यकाल की योजनाओं का बखान करते हुए सात गारंटियों का जिक्र किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता एवं भामाशाह पपूराम डारा, बावड़ी ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारीराम जाजड़ा, भोपालगढ़़ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाखड़, पूर्व प्रधान अलाराम मेघवाल, पूर्व उप प्रधान कालूराम सोलंकी, भोपालगढ़़ सरपंच संघ अध्यक्ष प्रमिला चौधरी, यूथ कांग्रेस सचिव भोपालगढ़ वीपी सिंह कूूूड़, जिला परिषद सदस्य दिव्या चौधरी ने भी जनसभा को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने लवेरा कलां, कजनाऊ कलां, सोयला, धनारी खुर्द आदि गांवों में एक बाद एक विधानसभा क्षेत्र में सभाएं की। वहीं गीता ने खेड़ापा जनसभा में कांग्रेस के संबंधों का जिक्र किया और जनता से आशीर्वाद मांगा। कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा हिन्दुस्तान में कहीं भी 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा नहीं है। केवल पांच लाख का बीमा है, वो भी सीमित समय के लिए। वहीं, हमारी सरकार बनेगी तो एक करोड़ से अधिक परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। इसके अलावा कांग्रेस की प्रस्तावित सातों गारंटियों का जिक्र किया। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोहर मेघवाल, प्रकाश बोराणा सरपंच खांंगटा, रामपाल देवड़ा पूर्व सरपंच बिरानी, जेपी देवड़ा पूर्व सरपंच खांगटा, कांग्रेसी कार्यकर्ता हजारीराम रलिया, गणपतराम माचरा, गिरधारीराम बलायरा, रामदीन रलिया, सेठी सेन, किशन बलाायरा, सहीराम राव इत्यादि कार्यकर्ता सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।