सरकार द्वारा महगांई राहत शिविर के माध्यम से आमजन को किया जा रहा है लाभान्वित
अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान प्रदेश को शिक्षित एवं स्वस्थ बनाना तथा जनकल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा महगांई राहत शिविर के माध्यम से आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। मंत्री जूली मंगलवार को अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गुजूकी एवम राजगढ़ के फिरोजपुर मे आयोजित महंगाई राहत कैम्प के अवलोकन के दौरान उपस्थित लोगो को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य है जहां आमजन की सहूलियत के लिए ऐसे कैम्प आयोजित किए जा रहे है। उन्होने कहा कि महगांई राहत शिविर कैम्प के माध्यम से समाज के जरूरतमंद तबके को लाभ पहुचाने के प्रयास किये जा रहे है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे। उन्होने कहा कि प्रदेश में महगांई राहत शिविर के माध्यम से अब तक 85 लाख से अधिक परिवारों को जोडा जा चुका है। उन्होने कहा कि पूर्ववर्ती केन्द्र सरकारों ने आमजन को राहत देने के लिए शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, सूचना का अधिकार एवं नरेगा जैसे कानून आमजन के हित में बनाये है। वर्तमान केन्द्र सरकार को भी बुजूर्गो, निशक्तजनो एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार देना चाहिए ताकि वह सम्मान के साथ अपने जीवन का निर्वहन कर सके। उन्होने इस अवसर पर लाभार्थियों से संवाद कर उन्है गांरटी कार्ड सौपें साथ ही महगांई राहत शिविर में लगी विभिन्न विभागों की स्टॉल का अवलोकन कर फीडबैक लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत,प्रभारी अमृता धवन, जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा,ललित यादव,विधायक जोहरी लाल मीणा, मीरा मांगीलाल, शीला मीणा, जाकिर खान, राहुल मीणा, दीनबंधु शर्मा, कृष्ण यादव, डॉ अंजली यादव, अंकित गोयल, अमरचंद, बलबीर चौधरी, नितिन धाकड़, देवी सहाय, बनवारीलाल, मोनू, बृजमोहन,हरदयाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।