Dark Mode
महंगाई राहत शिविर से आमजन हुए लाभान्वित

महंगाई राहत शिविर से आमजन हुए लाभान्वित

 
 
फलोदी . उपखण्ड की ग्राम पंचायत बावड़ी खुर्द व बावड़ी कल्ला  में महँगाई राहत कैम्प व प्रशासन गाँव के संग अभियान शिविर की शुरुआत सरपंच सुरजाराम की अध्यक्षता में हुई । 
 
शिविर में जन आधार कार्ड के अन्तर्गत शत् प्रतिशत पंजीयन किया गया, कैम्प के दौरान प्राप्त परिवादों का सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। कैम्प का प्रधान हाजी उमर दीन ,कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ईलम दीन मेहर ,पी सी सी सदस्य महेश व्यास ,पंचायत समिति सदस्य फूली देवी ,मोहम्मद अली सरपंच ननेउ ,हनुमान मेघवाल एका ,प्रेम सिंह राजपुरोहित खीचन,भँवरा राम सरपंच जागरिया आदि द्वारा निरीक्षण किया गया एवम् जनता से सभी योजनाओं मेँ पंजीकरण करवाने की अपील की। कैम्प ने नायब तहसीलदार भोमाराम ,सहायक विकास अधिकारी प्रेम रतन दवे ,ग्राम विकास अधिकारी कोमल जांगिड ,पंकज जांगिड ,थिरपाल पालीवाल  ,कनिष्ठ सहायक महेश पुरोहित  ,अनु मीणा ,तारु राम ,सरोज कुमारी सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह  आदि ने अपना योगदान देकर कैम्प को सफल बनाया। कैम्प में कम्प्यूटर सहायक पवन सोलंकी ,किशन चन्द ,विशाल आदि ने पंजीकरण कार्य किया  सहायक विकास अधिकारी प्रेम रतन दवे ने बताया कि कल भी लगातार दूसरे दिन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत जोड़ में आज कैम्प संपन्न हुआ।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!