आमजन व्यय पर्यवेक्षकों से मोबाइल एवं सर्किट हाउस में कर सकते हैं संपर्क
जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 3 व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के संदर्भ में आमजन अपनी परिवेदना के लिए व्यय पर्यवेक्षकों से सर्किट हाउस के कमरा संख्या 221 में एवं मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक श्री श्योदान सिंह भदौरिया से आमजन सर्किट हाउस में सायं 5 बजे से 6 बजे तक अथवा मोबाइल नंबर 9460558982 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, श्री देवाशीष पॉल से आमजन सर्किट हाउस में प्रातः 10 से 11 बजे तक व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर 9460676094 पर संपर्क किया जा सकता है।
वहीं, जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक श्री रत्नेश कुमार सिंह से आमजन व्यक्तिगत मुलाकात सर्किट हाउस में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक कर सकते हैं। वहीं, मोबाइल नंबर 9460848657 पर भी संपर्क साधा जा सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि व्यय पर्यवेक्षकों के अतिरिक्त आमजन निर्वाचन कंट्रोल रूम जयपुर के दूरभाष संख्या 0141-2366418 पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।