आमजन को गणगौर मेले में मिली विधिक जानकारियां
नाथद्वारा. आमजन में विधिक जानकारियां एवं नालसा एवं रालसा की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य राजसमंद जिला मुख्यालय पर आयोजित गणगौर मेले में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री मनीष कुमार वैष्णव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद के निर्देशानुसार दिनांक 23.03.2023 से 23.03 2023 तक विधिक जागरूकता स्टॉल स्थापित की गई है। उक्त जागरूकता स्टाल के माध्यम से मेले में उपस्थित आम नागरिकों को पी एल वी एवंअधिवक्ताओं के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायताए पीड़ित प्रतिकार योजनालोक अदालतए मध्यस्थाए एवं रालसा एवं नालसा की योजनाओं का सरल भाषा मेंजानकारी प्रदान की जा रही है ताकि मेले में आने वाले आमजन उक्त योजनाओं को अपने आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचा वे और उनको उनके विधिक अधिकारों से अवगत करा सकें।