Dark Mode
कालाखोह में बाल विवाह के विरुद्ध समुदाय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कालाखोह में बाल विवाह के विरुद्ध समुदाय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 


दौसा - कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन यूएस के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दौसा व ग्राम चेतना केन्द्र जयपुर के संयुक्त तत्वावधान मे सोमवार को कालाखोह ग्राम पंचायत के आईटी केंद्र पर समुदाय स्तरीय जागरूकता मीटिंग आयोजित की गयी l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकारण सचिव प्रेमलता सैनी व विशिष्ट अतिथि सरपंच शिम्भुदयाल बैरवा रहे l
सचिव प्रेमलता सैनी ने जिला विधिक सेवा द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के बारे मे बताते हुए बताया की 9 मार्च को लोक अदालत है जिसमे ज्यादा से ज्यादा अपने मुकदमो का निस्तारण करवाये व साथ ही नशा मुक्ति के बारे मे विस्तार से बताया l सरपंच शिम्भु दयाल ने पंचायत को बाल विवाह मुक्त करने मे पंचायत की तरफ से सहयोग करने का भरोसा दिलाया l
कार्यक्रम मे ग्राम चेतना केन्द्र से अजीत सिंह ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लोगो को बाल विवाह के दुष्प्रभाव बताते हुए अपने बच्चो का बाल विवाह नही करने के बारे मे बताया l सामाजिक कार्यकर्ता श्री सीताराम मीना ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ ग्रहण करवाई l कार्यक्रम के बाद चिकित्सा विभाग की तरफ से हेल्थ चेकअप कार्यक्रम आयोजित किया गया l

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!