मोखेरी विद्यालय में सामुदायिक बैठक का आयोजन
फलोदी. रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट फलोदी के तत्वाधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोखेरी मे सामुदायिक बैठक का आयोजन प्रधानाचार्य भीकमचंद सोनी एवम उप-प्रधानाचार्य रावलचंद सुथार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में शामिल हुए सभी सदस्यों का रूम टू रीड की कार्यकर्ता मोनू सोनी द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया। बैठक में पिछले माह की गतिविधियों की समीक्षा, बालिकाओं के लिए किए जाने वाले कार्य की जानकारी, नए सत्र में बालिकाओं का पुनः नामांकन सुनिचित करना, अनियमित बालिकाओं को पढ़ाई में आने वाली समस्याएं, बालिकाओं को घर से विद्यालय आने में दूरी की समस्या, खराब आर्थिक स्थिति के कारण स्कूल की फ़ीस-स्कूल बैग-स्कूल ड्रेस के पैसों में समस्या के लिए सहयोग करने हेतु बात की गई साथ ही में प्रधानाचार्य जी ने कहा कि अब विद्यालय में विज्ञान संकाय आ गया है यहाँ के छात्र छात्राएं को अब गाँव से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी व यह विद्यालय "प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया"के लिए चयनित हुआ है तो गाँव वालों के लिए बहुत ही खुशी की बात हैं साथ ही सर ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र में 3 वर्ष वाले बच्चे अब प्रवेश ले सकते हैं नर्सरी, केजी,एवम प्रेप कक्षाओं की सुविधा शुरू हो गयी हैं जिसमें जगदीशचंद पालीवाल, धापू देवी, लीला देवी, जानकीलाल पालीवाल, मांगीलाल।परिहार,रुखमा देवी,जीवणराम भील ,उपसरपंच किशनलाल पालीवाल आदि अभिभावक सदस्य उपस्थित रहे।