Dark Mode
एस.एम.बी विद्यालय में सामुदायिक बैठक का हुआ आयोजन

एस.एम.बी विद्यालय में सामुदायिक बैठक का हुआ आयोजन

 
 
फलोदी . रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट फलोदी के तत्वाधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एस.एम.बी फलोदी मे सामुदायिक बैठक का आयोजन प्रधानाचार्या कांता पंवार एवम उप-प्रधानाचार्य गणेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में शामिल हुए सभी सदस्यों का रूम टू रीड की कार्यकर्ता मनीषा गौतम, मोनू सोनी और हेमलता सूर्यवंशी द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया। बैठक में पिछले माह की गतिविधियों की समीक्षा, बालिकाओं के लिए किए जाने वाले कार्य की जानकारी, नए सत्र में बालिकाओं का पुनः नामांकन सुनिचित करना, अनियमित बालिकाओं को पढ़ाई में आने वाली समस्याएं, बालिकाओं को घर से विद्यालय आने में दूरी की समस्या, खराब आर्थिक स्थिति के कारण स्कूल की फ़ीस-स्कूल बैग-स्कूल ड्रेस के पैसों में समस्या, विद्यालय में पानी ना होना, ड्रॉपआउट रोकना, वॉलंटियर्स का चयन एवं समुदाय के भामाशाह सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया साथ ही उनसे बालिका शिक्षा एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देने हेतु सहयोग जारी रखने की बात कही गई। चर्चा में  उपस्थिति सदस्यों ने बालिकाओं को आवश्यक सहायता सामग्री,फीस पर यूनिफॉर्म के लिए सहयोग हेतु सहमति जताई ।  बैठक में कांता पंवार ,गणेश कुमार, सरस्वती राजपुरोहित,दुर्गा पालीवाल,चतुर्भुज,संजय गोयल, राकेश दवे,राजेश कुमार, गुड्डी कंवर,मीना,प्रेमलता, मदन कंवर,गुरदास राम,पूनम  एवम  अभिभावक सदस्य उपस्थित रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!