मर्सी रिहैबिलिटेशन द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए की गई प्रतियोगिता आयोजित
सवाई माधोपुर। समाज कल्याण सप्ताह के तहत मर्सी रिहैबिलीटेशन सोसाइटी द्वारा संचालित मुस्कान आवासीय विशेष विद्यालय के बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था के डायरेक्टर अरविन्दसिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी कैटेगरी के दिव्यांग बालक बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं के लिए अलग अलग ग्रुप एवं एजग्रुप के हिसाब से रस्साकसी, चम्मच दौड़, गुब्बारा दौड़ व गोला बनाकर इन आउट एवं रुमाल झपट्टा आदि प्रतियोतिगता करायी गयी। संस्था के विशेष शिक्षक दीपक जैन, कय्यूम खान, जितेश शर्मा, सर्वेश सिंह,विकास जांगिड़, राहुल सिंह एवं अभय त्रिवेदी ने बच्चों को खेलकूद के नियमों की जानकारी दी। प्रतियोगिता के समापन पर बच्चों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा।