मॉडल स्कूल में हुई प्रतियोगिताएं, पुरस्कार पाकर खिले चेहरे
फलोदी . स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल,फलोदी में सत्रांत-2022-23 के अंतिम विद्यालय दिवस पर स्किल राइटिंग (हिंदी-इंग्लिश),रिजनिंग व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्र थानवी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सोपान है। इन गतिविधियों में भाग लेकर विद्यार्थी स्वयं का विकास वल चारित्रिक उन्नयन कर सकते है। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के परिणाम सीनियर ग्रुप प्रथम ऋषभ थानवी, द्वितीय यशपाल सिंह राजपुरोहित व प्रद्युम्न सिंह व तृतीय लक्ष्य रामावत रहे जबकि जूनियर ग्रुप में प्रथम प्रत्यूष थानवी, द्वितीय मयूरी छंगाणी जबकि तृतीय जसवन्त सिंह व मुरली रहे,इसके अलावा रिजनिंग सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम जयदीप सिंह द्वितीय सलोनी व लक्ष्य रामावत तृतीय कृष्णा पालीवाल,खुशबू बिश्नोई,हर्षिता छंगाणी रहे,रिजनिंग जूनियर वर्ग प्रथम खुश सोनी,मानव प्रताप राजपुरोहित द्वितीय साक्षी तृतीय सृष्टि पुरोहित रही,स्किल राइटिंग इंग्लिश जाह्नवी नागल,द्वितीय सुमन नागल नंदिनी सोनी व तृतीय विधि शर्मा व सानिया सुथार रहे, जूनियर वर्ग में प्रथम मायरा द्वितीय वंशिका सोनी तृतीय ख्याति छीपा रही। हिंदी जूनियर वर्ग प्रथम सृष्टि पुरोहित द्वितीय पायल तृतीय प्रिंस बिश्नोई सीनियर वर्ग में प्रथम मीनाक्षी रावलोत,द्वितीय निशा पंवार व विक्रम जबकि तृतीय भूपेंद्र सिंह,प्राची व्यास व खुशबू रहे। इस अवसर पर सेवानिवृत व्याख्याता भँवरलाल सोलंकी, व्याख्याता संदीप कुमार,अवतार सिंह, कमलेश चौधरी वरिष्ठ शिक्षक नरेंद्र शर्मा, पेमाराम बिश्नोई,वासुदेव गर्ग,पोलाराम,स्वर्ण सिंह,सुरेन्द्र सिंह ,शैतान सिंह,महावीर कुमावत,अमिला चौधरी,गोपीलाल माली, महिराम, सोमाराम,मनीष थोरी,सुखराम कुमावत,महिपाल सिंह,भावना व्यास व सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।