Dark Mode
मंहगाई राहत कैंप में उमड़े फरियादी

मंहगाई राहत कैंप में उमड़े फरियादी

अनेक कार्यों का हुआ हाथों-हाथ निस्तारण

 
पीपाड़ शहर . उपखंड क्षेत्र के बोरुंदा में आयोजित शिविर को सम्बोधित करते हुए उपखंड अधिकारी कंचन राठौड़ पीपाड़ शहर ने कहा कि आम जनता मंहगाई राहत शिविरों व प्रशासन गांवों के संग शिविरों का अधिक से अधिक फायदा उठाएं। बोरुंदा उप तहसीलदार प्रहलादराम चौहान ने कहा कि शिविरों में राजस्व संबंधी कार्यों का हाथों-हाथ मौके पर ही निस्तारण करके आम जनता को राहत पहुंचाई जा रही है। शिविर में नामांतरण 27, नकल 86, शुद्धि पत्र 75, जाति प्रमाण पत्र 26, भाकरों की ढाणी नामांतरण 19, नकल 36, शुद्धि पत्र 28 जाति प्रमाण पत्र 13, बोरुंदा में रास्ता प्रकरण एक, बंटवारा चार, रिकार्ड शुद्धिकरण 86, वहीं भाकरों की ढाणी में बंटवारा एक,  रिकार्ड शुद्धिकरण 45 मामलों का मौके पर ही राजस्व विभाग की टीम ने निस्तारण किया। शिविर में राजस्व विभाग के आरआई जगदीश राम मेघवाल, बोरुंदा पटवारी नेनाराम खोजा, उपतहसील सहायक प्रशासनिक अधिकारी अणदाराम, पटवारी भाकरों की ढाणी संजीता गुजर्र, मादलिया पटवारी महेंद्र सोलंकी, सोवनिया पटवारी कुसुम दौलिया, ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश सोलंकी, ऊंकारराम, रामनिवास वैष्णव, डिकाॅम के राजेश देवड़ा, जेईन अर्जुन राम चौधरी, जेईन जगराम मीणा, जलदाय विभाग के महिराम विश्नोई, कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी प्रेम सिंह, कृषि पर्यवेक्षक अभिषेक वैष्णव, कृषि पर्यवेक्षक राजेंद्र इनाणिया, सहकारी समिति के व्यवस्थापक विक्रमसिंह ने सेवाएं प्रदान की वही मंहगाई राहत शिविर में पूर्व सरपंच हनुमान सिंह राठौड़, उपप्रधान प्रेमा अशोक कुमार गहलोत, युवा सामाजिक कार्यकर्ता भरत भाटी, अन्नाराम मेघवाल, यूनुस कुरैशी, उपसरपंच अब्दुल वहीद कुरैशी, वार्डपंच बक्साराम कच्छावाह, वार्ड पंच हरिसिंह भाटी, सतपाल वैष्णव, लियाकत, मुमताज व अंसार कुरैशी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर प्रभारी एसडीएम कंचन राठौड़ व उप तहसीलदार प्रह्लाद राम चौहान ने गारंटी कार्ड वितरित किए। वहीं शिविर गुरुवार को ईद की छुट्टी के चलते दो दिवसीय शिविर का समापन शुक्रवार को होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!