शहर में सड़क योजनाओं को समय पर करें पूरा- मिश्रा
अलवर l शहर विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से होने वाले निर्माण कार्यों की वस्तु स्थिति की जानकारी के लिये कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कांग्रेस कमेटी अलवर के जिलाध्यक्ष एवं बीसूका उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता संगीत अरोडा से मिला।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया की राजस्थान सरकार की बजट घोषणा में अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 40 करोड़ के सड़क निर्माण के कार्य होने है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने अधीक्षण अभियंता से विस्तृत जानकारी लेकर शहर में शीघ्र से शीघ्र सड़क निर्माण के कार्य प्रारंभ करने तथा वर्षा ऋतु में आमजन को रही परेशानी को देखते शहर के रोड में हो रहे गड्डों को भरने के लिए अधीक्षण अभियंता संगीत अरोडा को निर्देशित किया।
उसके पश्चात इटाराना पुलिया से सामोला चौक के बीच बन रहे सड़क निर्माण का अवलोकन किया औऱ पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को रोड का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान प्रवक्ता रिपु दमन गुप्ता, शहर अध्यक्ष जयदीप आर्यन, प्रीतम सिंह मेंदीरत्ता, राजेश कृष्ण सिद्ध, रमन सैनी, पार्षद गौरीशंकर विजय,राहुल खान, गोपेश शर्मा, राम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।