Dark Mode
प्रगतिरत विकास कार्यो को समयबद्धता के साथ पूर्ण करें : जिला कलक्टर

प्रगतिरत विकास कार्यो को समयबद्धता के साथ पूर्ण करें : जिला कलक्टर

बारां। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मिनी सचिवालय सभागार में विभागीय कार्यो एवं बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से विभागवार कार्यो की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए विकास कार्यो को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, कृषि, पशुपालन, पीएचईडी एवं शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के प्रगतिरत कार्यों की रिपोर्ट लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बजट घोषणाओं का त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सक्रियता से कार्य करें।
जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर जिले के समस्त विभागों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए विभागवार दर्ज प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिए कि 30 दिवस से बकाया प्रकरणों का शीघ्र ही निपटारा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपस में समन्वय स्थापित कर समयसीमा में कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि वे अपने कार्यो में तेजी लाए और आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करें। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को अपने कार्यों में सुधार करने और जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर एक माह से लंबित प्रकरणों को तीन दिनों में निस्तारित कर आवश्यक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त जन अभियोगों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा सभी अधिकारी नियमित रूप से प्रकरणों की मॉनिटरिंग करते हुए जनता की शिकायतों का समाधान शीघ्रता से कर आमजन को राहत प्रदान करें। साथ ही उन्होंने अन्तर विभागीय समन्वय संगम एप पर आए प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम दिवांशु शर्मा, एडीएम जबर सिंह, जिला परिषद एसीईओ हरीशचन्द्र मीणा, उप वनसंरक्षक अनिल यादव, एडी लोक सेवाएं दिपांशु सागवान, जेडी पशुपालन हरिबल्लभ मीणा, जिला परिवहन अधिकारी पीआर जाट, डीईओ पीयूष शर्मा, मुख्य आयोजना अधिकारी कैलाश चंद मीणा, संयुक्त निदेशक अतीश कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!