Dark Mode
पादड़ी तोपखाना में भागवत कथा का समापन

पादड़ी तोपखाना में भागवत कथा का समापन

छाण. नवयुवक मण्डल पादड़ी के तत्त्वाधान में ग्राम पादड़ी में चल रही श्रीमद भागवत कथा का समापन शनिवार को हुआ।श्रीमद भागवत से जुड़े गोलू गुर्जर ने बताया की शनिवार को श्रीमदभागवत के सम्पूर्ण पर कथावाचक आचार्य दिनेश शास्त्री ने श्रीकृष्ण के चौबीस अवतारों का वर्णन किया गया।जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध होकर तपती दोपहरी में पाडाल में डटकर नृत्य करते रहे। छियालीस जोड़ो ने दी हवनों में आहुतियां: श्रीमद भागवत कथा के शुभ अवसर पर छियालीस जोड़ो ने एक साथ हवन में आहुति देकर श्रीमद भागवत की पूर्णावती की गई।एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की गई। पांच सौ किलो मिठाई का लगाया भोग हजारों ने पाई पंगत प्रसादी: भागवत कथा की पूर्णावती पर नवयुवक मण्डल की ओर से पांच सौ किलो मिठाई तैयार करवाई गई।जिससे हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी पाई गई इस दौरान बद्रीलाल गुर्जर,गिर्राज गुर्जर बलधारी गुर्जर,भजन  सहित हजारों श्रोता मौजूद थे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!