Dark Mode
सेलफोन रिपेयर एवं सर्विस प्रशिक्षण का समापन

सेलफोन रिपेयर एवं सर्विस प्रशिक्षण का समापन

बारां। निदेशक देवेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि रुडसेट संस्थान में 30 दिवसीय रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग का निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिले के 23 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में मूल्यांकन अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता उपस्थित हुए। रुडसेट संस्थान के निदेशक ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिये पूर्णत निशुल्क आयोजित किया गया था। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई थी। रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग, बीमा, सफल उद्यमी के गुण आदि की जानकारी भी विस्तार से दी गई, जिससे सभी को अपना व्यवसाय प्रारंभ करने में आसानी हो सके। समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं टूलकिट वितरित किए गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!