Dark Mode
मकराना शहर मंडल में समर्पण निधि कार्यक्रम का समापन आयोजित हुआ

मकराना शहर मंडल में समर्पण निधि कार्यक्रम का समापन आयोजित हुआ

 
 
 
 
मकराना .  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार मकराना शहर मंडल में समर्पण निधि कार्यक्रम का समापन दीनदयाल शक्ति केंद्र सुभाष नगर पर संपन्न हुआ कार्यक्रम पार्टी के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर ₹2023 का लक्ष्य दिया गया था जिसमें 6 शक्ति केंद्रों में विभाजन करके कार्यकर्ताओं से समर्पण निधि लेने का आयोजन किया साथ ही पार्टी की रीति नीति के बारे में बताया और राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाली योजनाओं के बारे में भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया ताकि आमजन को केंद्र सरकार द्वारा दी गई योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके नव मतदाताओं को जागरूक करके अपना नाम वोटर लिस्ट में दिखाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही आने वाला समय चुनावी वर्ष है इसलिए कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद दूर करके पार्टी की रीति नीति के अनुसार कार्य करने का संदेश दिया केंद्र में भाजपा की सरकार वह हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी के विदेश नीति के कारण पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है समर्पण निधी कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर एक उत्सव  के रूप में मनाया और ज्यादा से ज्यादा राशि समर्पण निधी दी गई
कार्यक्रम में शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी कार्यक्रम के संयोजक सर्वेश्वर मानधनिया सह संयोजक राजेंद्र व्यास शक्ति केंद्र प्रभारी राजू जांगिड़ शक्ति केंद्र संयोजक संजय शर्मा बूथ अध्यक्ष राजेंद्र इन्नानी अशोक चोर्डिया बूथ अध्यक्ष श्री भगवान काबरा अशोक गेलड़ा सुभाष अग्रवाल सुरेंद्र सोनी सहित काफी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!