Dark Mode
सात दिवसीय बकरी  पालन प्रशिक्षण का समापन

सात दिवसीय बकरी  पालन प्रशिक्षण का समापन


फतेहपुर । कृषि विज्ञान केंद्र बकरी पालन पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनाक 25 फरवरी 2023 को सफलतापूर्वक सम्पन हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीकर, झुंझुनू  व् चूरू जिलों के 15 गाँवों  से कुल 32 प्रशिक्षणार्थिओं ने भाग लिया। कृषि  विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. आर के दुलड़ ने बताया कि बकरी पालन छोटे किसानों द्वारा लोकप्रियता के साथ अपनाया जा रहा है। अन्य पशुओं की अपेक्षा यह अधिक लाभदायक है क्योंकि इसमें कम लागत, सामान्य आवास तथा कम संसाधन की आवश्यकता होती है। ग्रामीण व भूमिहीन किसानों के लिए बकरी पालन आजीविका का एक अच्छा  साधन है। बकरी पालन से परिवार की रोजी रोटी आसानी से चल सकती है। साथ ही बकरियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है तथा उच्च तथा निम्न तापक्रम को सहने की भी अच्छी क्षमता होती है।  डॉ. दुलड़ बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बकरी पालन को  व्यवसायिक रूप देने की जानकारी के साथ-साथ बकरियों की उन्नत प्रजातियों, बकरियों के लिए पोषण आहार, आवास व्यवस्था के साथ-साथ बकरियों में होने वाली बीमारियों और उनके लक्षणों, रोकथाम, टीकाकरण, प्रजनन एवं  प्रबंधन के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सयुंक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, सीकर डॉ. अशोक कुमार सैनी रहे, उन्होंने पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न  सरकारी योजनाओं के बारे में बताया और बताया कि सीकर जिले कि जलवायु बकरी पालन के अनुकूल है और यहां खेती के साथ साथ बकरी पालन करके किसान  अपनी आमदनी बढ़ा सकते है। उन्होंने  प्रशिक्षणार्थिओं से आह्वान किया कि वे इसके बाद रोजगार ढूंढने के बजाय बकरी पालन के क्षेत्र में रोजगार सृजनकर्ता कि भूमिका निभाए।  केंद्र के शस्य वैज्ञानिक एवं  प्रशिक्षण  प्रभारी डॉ. लालराम ने बताया कि प्रशिक्षण  के बाद प्रशिक्षणार्थिओं का आत्मबल एवं आत्मविश्वास बढ़ा है और आशा करते है कि प्रशिक्षु बकरी पालन के क्षेत्र में अच्छा कार्य करेंगे और कृषि  विज्ञान केंद्र  के दूत के रूप में काम करते हुए नये लोगो को भी इस व्यवसाय से जोड़ेगें। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थिओं को प्रमाण-पत्र  वितरित किये गये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!