Dark Mode
अग्रवाल महिला मंडल के समर कैंप का समापन

अग्रवाल महिला मंडल के समर कैंप का समापन

टोंंक । अग्रवाल महिला मंडल द्वारा अग्रवाल धर्मशाला  में 15  मई से 19 जून तक लगाए गए समर कैंप का समापन सोमवार को हुआ। इस मौके पर समापन समारोह की अध्यक्षता मंजू गर्ग द्वारा की गई तथा सीता सिंघल द्वारा कैंप में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया । इस मौके पर मंजू गर्ग ने बताया कि एक  महीने से अधिक समय तक आयोजित इस समर कैंप में सौ  से अधिक महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। समर कैंप में प्रतिदिन दोपहर 2  से 5  बजे तक मेहंदी, पार्लर कोर्स, ढोलक, गिटार, हारमोनियम बजाना एवं डांस,  मेहंदी, रानू चौरसिया,  ढोलक हजरत अली उफऱ् गुड्डू भाई डांस सोनू पालीवाल द्वारा सिखाया। ढोलक सिखने में प्रथम आने वाली उषा जैन ने बताया कि वह कई वर्षो से ढोलक सिखने की इच्छा रखती थी, लेकिन इस समर कैंप में उन्हें सिखने का अवसर मिला। ऊषा जैन ढोलक प्रतियोगिता में एवं मेहंदी में नेहा जैन अव्वल रही। कैंप में हिस्सा लेने वाली सभी महिलाओं एवं बच्चों को मंत्री किरण भगत द्वारा प्रमाण पत्र एवं सांत्वना पुरस्कार दिए गए। समारोह का मंच संचालन के लिए डॉ. अर्चना सिंघल को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू गर्ग ने समर कैंप के सफल संचालन के लिए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल महिला मंडल द्वारा समय- समय पर समाज के हितों  में इस तरह के कैंप का आयोजन किया जायेगा। सीता सिंघल ने भी सभी विजेताओं को बधाई दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!