Dark Mode
प्रथम चरण के चार्ज अधिकारियों एवं नियमित सहायकों के प्रशिक्षण का समापन

प्रथम चरण के चार्ज अधिकारियों एवं नियमित सहायकों के प्रशिक्षण का समापन

बारां। जनगणना के अन्तर्गत प्रथम चरण के मकान सूचीकरण तथा मकान गणना का कार्य के लिए जिला स्तरीय अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी, चार्ज अधिकारी (तहसीलदार एवं आयुक्त, अधिशासी अधिकारी) के दो दिवसीय प्रशिक्षण 13 फरवरी से 14 फरवरी 2026 एवं इनके नियमित सहायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 से 14 फरवरी का शनिवार को समापन हो गया। जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवर लाल जनागल की अध्यक्षता में जनगणना कार्य निदेशालय से नियुक्त राज्य स्तरीय प्रशिक्षक संयुक्त निदेशक अतुल वर्मा, दिलीप कुमार दीक्षित, साक्षी मीणा एवं अपेक्षा जैन द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण में सीएमएमएस पोर्टल एचएलबी व एप्लीकेशन के उपयोग सैटेलाइट इमेजरी के आधार पर ब्लॉक सीमा निर्धारण आंकड़ों के संकलन सत्यापन एवं डिजिटल एंट्री संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला जनगणना अधिकारी रामप्रसाद बैरवा, सूचना विज्ञान अधिकारी पूनम पाटनी, जितेन्द्र कुमार मीणा, सहायक प्रोग्रामर एवं जिला जनगणना सेल के सभी कार्मिक एवं चार्ज स्तर (तहसील, नगर परिषद, नगरपालिका) के प्रशिक्षणार्थी एवं उनके नियमित सहायक उपस्थित रहे। अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा सभी अधिकारियों एवं नियमित सहायकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है अतः इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि की संभावना नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए अपना शत-प्रतिशत देकर कार्य करने के लिए कहा एवं आगामी फील्ड कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!