Dark Mode
दस दिवसीय झूला महोत्सव की पूर्णाहूती

दस दिवसीय झूला महोत्सव की पूर्णाहूती

टोंक। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू समाज द्वारा घंटाघर स्थित सीताराम मंदिर में दस दिवसीय झूला महोत्सव आनंद उमंग से मनाया गया। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष माधोदास साहू ने बताया कि महोत्सव की पूर्णाहूती शनिवार को रामेश्वर स्वीट नमकीन सेंटर पांचबत्ती की यजमानी में सम्पन्न हुई, जिसमें हज़ारों महिलाओं-पुरुषों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। दस दिवस तक प्रतिदिन शाम 8 बजे से 11 बजे तक समाज के विभिन्न यजमानों द्वारा प्रतिदिन झांकियों की सजावट व झूला भजनों का कार्यक्रम कियागया, जिसके पश्चात् अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक धनराज साहू द्वारा झूला झूले सीता माँ रामजी के संग, कल्याणजी नावां में बैठ्या डोले, सांवरिया सेठ देदे आदि भजन गाकर नृत्यमय माहौल बना दिया, इसके पश्चात् कन्हैयालाल पटेल ने रमक से झूले श्रीसीताराम रमक से झूले, जमुना तट पर जोऊ कानुड़ा थारी बाट कोतवाल जितेन्द्र सिंह चारण ने जब-जब सावन आये, हे दु:खभंजन ने शानदार भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। यजमान सूरजमल साहू, प्रकाश साहू, आकाश साहू व पार्षद बादल साहू ने पंडित राजाराम शर्मा, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, विनायक जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष बंसल, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष माधोदास साहू, मंत्री विशाल साहू, कोषअध्यक्ष सागरमल साहू, कवि प्रदीप पंवार, गीतकार भगवानदास बोहरा, नृत्यकार अशोक पहाडिय़ा, महेश गुर्जर, दिनेश शर्मा, गायक कन्हैयालाल, गायिका पायल साहू, गायक भवानी सिंह, राम बलरेवा, ढोलक वादक अंसार, ऑर्गन वादक मुनव्वर, साउंड पर्सन कालू बैरवा आदि का साफा बंधवाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर सूरजमल साहू, प्रकाश साहू, आकाश साहू, जगदीश पटेल, नाथूलाल राजोरा, पार्षद रामचरण, रामावतार बलरेवा, रमेशचंद गुलानिया, नैनचंद कसोदनया, कैलाश शालीवाल सत्यनारायण बरुनिया, अंत में आरती व छप्पन भोग प्रसाद वितरण कर झूला महोत्सव का समापन किया गया। कार्यक्रम में बाबूलाल शास्त्री, एड. बसंतीलाल चौधरी, नवरतन साहू, रामावतार चौहान, जगदीश बहीर, बनवारी जंद, महावीर जंद, ओमप्रकाश, मुन्नालाल कसोन्या, सुरेश जाजू, डॉ. प्रदीप गहलोत, विकास नवलगढिया, बजरंग यादव, रामकृष्ण काहलया आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!