
कंप्यूटर ज्ञान वर्तमान की महत्ती आवश्यकता - पारीक
परबतसर. कंप्यूटर का ज्ञान वर्तमान समय की महत्ती आवश्यकता है। आधुनिक समय में कंप्यूटर के प्रयोग से मानव अपने कार्य को सरल एवम सुगम बना सकता है। यह बात नगरपालिका पार्षद सुभाष पारीक ने शहर के सीआईटी कंप्यूटर सेंटर पर नि:शुल्क आरएससीआईटी कम्प्यूटर कोर्स बैच के शुभारंभ के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य कंप्यूटर के ज्ञान के माध्यम से घर बैठकर भी अपने कई महत्वपूर्ण कार्यों को संपादित कर सकता है। परबतसर में नगर पालिका के पीछे स्थित सोनी काम्प्लेक्स मे संचालित सीआईटी कंप्यूटर सेंटर पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क आरएससीआईटी महिला बैच का शुभारंभ पालिका के पार्षद सुभाष पारीक द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर सीआईटी के निदेशक मुकेश टेलर ने कहा कि आज लगभग् सभी सरकारी भर्तियों मे आरएससीआईटी कोर्स अनिवार्य् है। महिला व बाल विकास विभाग द्वारा RSCIT कम्प्यूटर कोर्स मे सीआईटी परबतसर मे सबसे अधिक 21 बालिकाओ का चयन हुआ है। जिनको नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस मौक़े पर कम्प्यूटर एक्सपर्ट अमरचंद टांक ने आधुनिक समय मे कम्प्यूटर की उपयोगिता बताई। इस मौक़े पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे जितेंद्र वर्मा, केलाश वर्मा, शेर खान, अशोक वर्मा, जितेंद्र टाँक सहित सभी चयनित बालिकाए उपस्थित रही।