विद्यालय स्टाफ द्वारा कंप्यूटर सैट भेंट
खेतड़ी । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, उरजनवाला में कार्यालय संचालन के लिए विद्यालय स्टाफ द्वारा कंप्यूटर सेट भेंट किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र चंदेला ने बताया कि विद्यालय में कार्यालय के कामकाज के लिए कंप्यूटर की आवश्यकता थी । विद्यालय स्टाफ के योगदान से इस कमी को पूर्ण किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ के साथ महिपाल सिंह निर्वाण,सोहन सिंह निर्वाण,नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। सभी ग्रामीणों ने स्टाफ द्वारा किए गए सहयोग का हार्दिक आभार जताया।