नागौर के चुंटिसरा विद्यालय में एनजीओ दिल्ली द्वारा कंप्यूटर सेट प्रदान किया गया
डेह/नागौर. एनजीओ कथाशाला ,नई दिल्ली द्वारा इस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चुंटिसरा में संचालित कथा लैब को 5 कंप्यूटर सेट प्रदान किए गए । जिनके लोकार्पण कार्यक्रम पर पीईईओ गोविंद राम भाटी, कथा लैब के प्रभारी भगवान सिंह , उप प्राचार्य सुरेश कुमार , मनोज कुमार एवं विद्यालय के स्टाफ जयकरण , जगराम, अनिल कुमार, हरेंद्र , सत्यनारायण,महिपाल, ओम प्रकाश, अमिता, जमीला ,पुष्पा एवं लक्ष्मी इत्यादि मौजूद रहे। भगवान सिंह ने बताया कि ये कंप्यूटर सेट कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों सीखने के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होंगे। कथा लैब द्वारा पहले भी 10 कंप्यूटर सेट दिए जा चुके हैं ।अब कुल 15 कंप्यूटर सेट द्वारा बच्चे विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर एप्लिकेशन का उपयोग एवं टाइप इत्यादि बहुत ही आसानी से खेल खेल में सीख सकेंगे। कथा लैब द्वारा एक कंप्यूटर प्रशिक्षक एवं पुस्तकालय हेतु दो अध्यापकों की नियुक्ति भी की गई है। जिससे कक्षा1- 5 के विद्यार्थी खेल खेल में बहुत ही आनंदमई वातावरण के साथ अपने ज्ञान में बढ़ोतरी कर सकेंगे। पी ई ई ओ भाटी ने कथा लैब न्यू दिल्ली एवम् प्रभारी भगवान सिंह को धन्यवाद एवम् आभार व्यक्त किया।