Dark Mode
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को पितृशोक

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को पितृशोक

जयपुर। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री और पूर्व ओलंपियन कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 7 फरवरी 2025 को पांच्यावाला, जयपुर में किया जाएगा।कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ भारतीय सेना में दीर्घकालिक सेवा देकर देश की रक्षा और सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले अनुकरणीय व्यक्तित्व थे। उनके आदर्श, शिक्षा और मार्गदर्शन ने न केवल परिवार बल्कि समाज को भी प्रेरित किया। अपने पिता के निधन पर कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "उनकी शिक्षा, आदर्श और आशीर्वाद सदैव मुझे कर्तव्यपथ पर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि मेरे पूज्य पिताजी की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।"इस दुखद समाचार पर राजनीतिक, सैन्य और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!