Dark Mode
अरांई में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित

अरांई में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित

अरांई। अरांई मेवाडा गार्डन में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्यासी एवं सांसद भागीरथ चौधरी ने बताया कि राज्य का चंहुमुखी विकास के लिए भाजपा को लाना है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी तभी इसका विकास सम्भव है। उन्होने कार्यकर्ताओं को एकजुट रह कर कमल के फूल को जीतना है। उन्होने पूर्व भाजपाराज में कराये गये विकास कार्यो की जानकारी देकर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार बनाने की अपील करी। उन्होने कहा कि प्रदेशवासियों ने मन बना लिया है कि कांग्रेस सरकार की विदाई करनी है एवं भाजपा राज को लाना है। कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में किशनगढ नगर परिषद चेयरमेन दिनेश सिंह राठौड, पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल अग्रवाल, भाजपा जिला प्रवक्ता सुनिल गुर्जर, पूर्व प्रधान रामलाल गेजण, हरजीराम नुवाद, पूर्व मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया, मण्डल अध्यक्ष रामसिंह राठौड, जिला परिषद सदस्य नाथू नुवाद, एडवोकेट भागीरथ चौधरी, रामस्वरूप राजपुरोहित, हरदयाल जाखड, सुरेश नाथ योगी, कमल मेहता, जगदीश जांगिड, रिद्धकरण भील, रामाकिशन माली, भगवत सिंह, रामलाल मीणा, किशनलाल बैरवा, रामराज चांगल, देवकरण डुक्या, हरीराम चुण्डीवाल, हरदीन घासल, प्रभु लखावत, भागचन्द चौधरी, रामस्वरूप सुण्डा, शशि अाचार्य, रामलाल नुवाद, दाउदशाह, पवन औझा, लक्ष्मण भील, रामदेव बैरवा, छोटू गुर्जर, महिला माेर्चा अध्यक्ष सीमा आखावत, संतोष, गायत्री शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थी। अरांई सरपंच ने भाजपा सदस्ता ग्रहण करी- अरांई सरपंच रामस्वरूप नायक, पूर्व अतरिक्ति विकास अधिकारी हनुमाप प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!