भ्रमित तरीके से व्यापार करना, पैसा कमाना चलन में
कई छोटे बड़े संस्थान पैसा जरूर कमाते हैं पर जनता को भ्रमित करके, कई संस्थान अनैतिक तरीके से, और कई संस्थान व्यक्ति विशेष को अवार्ड देने के नाम से।
देश-विदेश की अनेक संस्थाएं कई लोगों को पत्र भेजती है कि आपका सिलेक्शन एक्सीलेंस अवार्ड ,भारत गौरव (जैसे कई पदवी के अवार्ड) के लिए हुआ है कृपया अपना बायोडाटा भेजें। आपके द्वारा बायोडाटा भेजने उपरांत आपको पत्र आएगा कि आपको इस दिन इन विशिष्ट व्यक्ति के द्वारा इस होटल या समारोह में आपको अवार्ड दिया जाएगा कृपया रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर भेजे और साथ ही रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर 15000 से ₹30000 लिए जाते हैं। सोचिए जब अवार्ड ही देना है तो रजिस्ट्रेशन किस बात का, परंतु इस प्रकार एक कार्यक्रम में 25-30 लोगों को अवार्ड (मेमेन्टो) देकर काफी धनराशि कमा लेते हैं।
आए दिन विज्ञापन देखते हैं 70 से 80 परसेंट तक की छूट/ एक के साथ दो फ्री/ सिर्फ आज/ अंतिम 3 दिन, ऐसे प्रलोभन के विज्ञापन से ग्राहक को बचना चाहिए कोई भी व्यापारी अपने घर से पैसे लुटाने नहीं बैठा है।
फेसबुक अन्य सोशल मीडिया पर पर आजकल कई नकली ऑनलाइन शॉपिंग साइट देखने में आती है जो बहुत कम कीमत पर सामान देने का ऑफर देते हैं परंतु वह सामान आपको कभी मिलेगा नहीं या बहुत ही घटिया स्तर का सामान मिलेगा। आपको यह जरूर पढ़ें कौन सी कंपनी है यदि उसका नाम पता फोन नंबर कुछ नहीं है वह सरासर धोखा है।
आपको ऐसे मैसेज, ईमेल या फोन आएगा कि आपको यह ईनाम खुला है कृपया अपनी जानकारी भेजें और धीरे-धीरे जानकारी और कागजी फॉर्मेलिटी की आड़ में आप से थोड़ी थोड़ी राशि की मांग करेंगे, आप लालच में आकर राशि देते रहेंगे और लूटाते रहेंगे।
अशोक मेहता, इंदौर (लेखक, पत्रकार, पर्यावरणविद्)