उपखंड अधिकारी रेखा गुर्जर का किया अभिनंदन
गंगापुर भीलवाडा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगापुर पर राजस्थान नर्सेज ब्लॉक सहाड़ा गंगापुर यूनियन द्वारा गंगापुर उपखंड कार्यालय पर नवनियुक्त उपखंड अधिकारी श्रीमती रेखा गुर्जर का हार्दिक अभिनंदन किया गया ।
यूनियन के अध्यक्ष नूर मोहम्मद खान ने बताया कि गंगापुर अस्पताल के आगमन पर समस्त नर्सिंग ऑफिसर द्वारा उनका शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं साथ ही यूनियन की महिला संगठन मंत्री माया शर्मा मनीषा जीनगर ने अस्पताल की विभिन्न समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया जिसमें मूल रूप से रात्रि कालीन सेवा में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करवाना की मांग की गई।
उपखंड अधिकारी रेखा गुर्जर ने आश्वत किया है कि अति शीघ्र गंगापुर अस्पताल में रात्रि कालीन सेवा में सुरक्षा गार्ड लगा दिया जायेगा ।इसअवसर पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमार मौर्य डॉ सविता मौर्या डॉ मेघा सामरिया डॉ श्याम स्वरूप सीनियर नर्सिंग ऑफिसर राजेश प्रसाद जीनगर एवं नर्सिंग ऑफिसर हेमलता जीनगर तारा जाट सीमा कटारिया पुष्पा खंडेला पिंकी खटीक प्रियंका जाटव अपूर्वा प्रजापत भगवती कुमावत शीला जीनगर विमला बेरवा शाहिद अंसारी मुकेश सेन कंप्यूटर ऑपरेटर अंजुम खान गोदावरी जाट नारायण प्रेम देवी बाली देवी एवं समस्त नर्सिंग कर्मचारी उपस्थित थे।