श्री यादे माटी कला बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष टाक का किया अभिनंदन
रतनगढ़। श्री यादे माटी कला बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रहलाद टॉक जयपुर से गंगानगर जाते समय स्वागत एवं अभिनंदन का स्थित होटल में क्षेत्र प्रबुद्ध नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गयाl बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद को राजेंद्र बबरेवाल द्वारा साफा पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर हेतराम भोभरिया द्वारा माल्यार्पण दिया गया महेश सीमार, हनुमान बबरेवाल द्वारा मां यादें की तस्वीर द्वारा अभिनंदन किया गया। नेता प्रतिपक्ष लालचंद प्रजापत, अनिल भोभरिया, एडवोकेट राजेंद्र मारोठिया.सुनील भोभरिया , सागरमल, गोविंद बवेरवाल, धनाराम नोखवाल द्वारा भी स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद टाक द्वारा सब इस लोकसभा में एकजुट और संघर्षरत रहकर लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने पर विचार विमर्श किया गया।