अखिल भारतीय टाक महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अभिनंदन किया
समाज विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे , टाक
पीपाड़ शहर . अखिल भारतीय टाक महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष कंवरलाल टाक खारिया मीठापुर, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मुकेश टाक बिलाड़ा के बुधवार को बोरुंदा आगमन पर मारवाड़ क्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र टाक बोरुंदा द्वारा पैराडाइज शिक्षण संस्थान बोरुंदा में सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया समस्त टॉक समाज बोरुंदा वासियों द्वारा आपके आगमन पर साफा बंधवा कर माला पहनाकर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया। सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व उप सरपंच जगदीश टाक, कैलाश चंद, गणपत सिंह टाक, पन्नालाल, मनोहर लाल नंदकिशोर, सत्यनारायण टाक खेजड़ला, बाबुसिंह, योगेश, विकास, अमित, मनीष, मनोज, राकेश, चिंटू, आरव, दिलीप, मुकेश टाक, विपिन टाक, साथ ही अध्यक्ष कैंडिडेट रहे दामोदर टाक थांवला, युवा अध्यक्ष भरत, अनिल, भंवरलाल टाक बिलाड़ा का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। कंवरलाल टाक ने बताया कि समाज विकास के लिए युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना होगा सबको साथ लेकर सामाजिक एकता कायम रखते हुए विकास कार्यों को गति देने होगी। मारवाड़ क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र टाक ने बताया कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व कैरियर को चुनने के लिए युवाओं का जल्द ही एक आयोजन कैरियर काउंसलिंग के रूप में रखा जाएगा। देश में सभी युवक-युवतियों को शिक्षा व रोजगार के लिए काउंसलिंग व मार्गदर्शन मिल सके। नवनियुक्त अध्यक्ष कंवरलाल टाक ने कहा कि समाज के लिए हर समय तैयार रहूंगा तथा समाज ने जिन अपेक्षाओं के साथ उन्हें अध्यक्ष बनाया है उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा समाज विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।