विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित
सोजत। हम एक सकारात्मक समाज का निर्माण करने में तभी सक्षम होंगे जब लोगों को सम्मान की शिक्षा देंगे आज जो मेरा सेवानिवृत्ति के बाद भी अभिनंदन किया गया है जो मेरे पूर्व जन्मों का पुण्य कर्म है उक्त उद्गार पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नाहरसिंह राठौड़ ने विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किये। विशिष्ठ अथिति जयदेव शर्मा ने कहा कि सम्मान अभिनंदन हमेशा आपके जीवन को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने में मदद करता है। विशेष अतिथि एसीबीओ मोहम्मद रफीक ने कहा कि मनुष्य की कार्यशैली उसका व्यव्हार उसकी पहचान बनाता है राठौड़ साहब की जो कार्य शैली रही है। उसका हर कोई प्रशंसक हैं। कार्यक्रम के आरंभ में अथितियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई पश्चात संस्था व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी व प्रधानाचार्य प्रेमचंद लोहार व धन्नाराम सोलंकी ने अतिथियों का माला साफा पहनकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम को पूर्व खेल अधिकारी सत्तू सिंह भाटी फौजी अशोक सेन पेंशनर समाज के सचिव रामस्वरूप भटनागर शायर कवि अब्दुल समद राही, मुरलीधर जोशी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सरस संचालन शाहबाज खान ने किया इस अवसर पर पारस बोराणा महेन्द्र पंवार, गजेंद्र सिंह माफावत पूनम भटनागर विजयलक्ष्मी निरमा प्रजापत प्रकाश जोशी शारीरिक शिक्षक, कन्हैयालाल पंवार कौशल्या देवी हर्षिता राजपुरोहित प्रकाश कुमार दुर्गेश व्यास युवराज सोलंकी नरेंद्र पवार नवीन सोलंकी आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।