जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर बुगालिया को दी बधाई
फलोदी . डाॅ.अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोशिएशन (अजाक) राजस्थान जिला शाखा जोधपुर के जिलाध्यक्ष पद पर रेलवे में मंडल वाणिज्यिक निरीक्षक के पद से सेवानिवृत वरिष्ठ कर्मचारी नेता बीएल बुगालिया को मनोनीत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि बुगालिया विभिन्न सामाजिक एवं मानवतावादी संगठनो से जुड़े हुये है, उत्कृष्ट सामाजिक गतिविधियों एवं सेवा कार्यो के लिये बुगालिया को कई बार सम्मानित किया गया है। अजाक जोधपुर के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर अजाक राजस्थान के उपाध्यक्ष बसंत राॅयल, प्रदेश पर्यवेक्षक एएसपी नितेश आर्य, समता सैनिक दल महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष कमला बुगालिया, मेघवाल अधिकारी कर्मचारी संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष धन्नाराम मेघवाल, पत्रकार अशोक कुमार मेघवाल, अजाक फलोदी के अध्यक्ष जगदीश जयपाल, एडवोकेट गोरधन जयपाल, भगवानराम बारूपाल, बीआर जोया, श्रवण बाणिया, श्रवण चूड़ावत, लक्ष्मण चूड़ावत, रामेश्वर इंदलिया, प्रताप सिंगारिया, महेश पंवार, किशनाराम बारूपाल, डाॅ. भगवानाराम बलाई, ललित जावा, हेमंत सकरवाल, प्रदीप विमल, ओमप्रकाश गर्ग एवं खुशालचंद्र पंडित आदि ने साफा एवं माला पहनाकर बुगालिया को बधाई दी।