Dark Mode
भाटी को 51वीं शादी की सालगिरह पर दी बधाई

भाटी को 51वीं शादी की सालगिरह पर दी बधाई

सोजत। समाजसेवी पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी को 51 वीं शादी की सालगिरह पर बधाई और शुभकामनाएं पेश की है। विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में शबनम साहित्य परिषद द्वारा स्वागत का आयोजन किया गया जिसमें सत्तूसिंह भाटी का विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी ने मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया तथा शबनम साहित्य परिषद के अध्यक्ष प्रबंध निदेशक अब्दुल समद राही ने फूलों का गुलदस्ता भेंट किया तथा भाटी के सुखमय जीवन की कामनाएं की। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत समाज सेवी अब्दुल गनी ताजक इकबाल कम्पाउन्डर अनवर पठान कवि कथाकार रशीद गौरी फकीर मोहम्मद पठान रामस्वरूप भटनागर फोजी अशौक सैन, प्रधानाचार्य प्रेमचंद लोहार अध्यापक दुर्गेश व्यास गजेंद्र सिंह मफावत शाहबाज खान वसुंधरा कौशल्या देवी हर्शिता राजपुरोहित पुनम भटनागर सहित कई गणमान्य जन उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!