हसन अली एवं असरार पहलवान का रेसलिंग कोच बनने पर दी मुबारकबाद
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। एनआईएस पटियाला से कुश्ती प्रशिक्षक का पाठ्यक्रम पूर्ण कर कुश्ती प्रशिक्षक की उपाधी हासिल करने पर पहलवान हसन अली एवं असरार का टोंक में पहलवानों द्वारा स्वागत कर बधाई दी है। इस अवसर पर ओलम्पिक संघ के मुमताज राही, मुन्ना केसरी, साजिद केसरी, मास्टर अब्दुल रशीद, आबिद मेव, अब्दुल गफूर शेरा, उस्ताद जाहिद अली, शाहनवाज एवं सआदत आदि ने दोनों प्रशिक्षकों को मालायें पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर कुश्ती के उस्तादों ने कहा है कि इनके एनआईएस कोच बनने पर टोंक के पहलवानों को उच्च श्रेणी का प्रशिक्षण मिल सकेगा।