Dark Mode
चित्रकार बिरदी चंद मालाकार का अभिनन्दन

चित्रकार बिरदी चंद मालाकार का अभिनन्दन

मदनगंज-किशनगढ़। विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अजमेर संभाग स्तरीय कलाकार सम्मान समारोह में किशनगढ़ के प्रख्यात चित्रकार मालाकार का अभिनन्दन किया गया। गुरुवार को अजमेर के दयानन्द महाविद्यालय में राजस्थान ललित कला अकादमी जयपुर, दयानंद महाविद्यालय तथा जवाहर फाउंडेशन अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्म कालीन कला शिविर के समापन समारोह के दौरान राज्य के कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री तथा राजस्थान ललित कला अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास मूर्तिकार व अजमेर के संभागीय आयुक्त सीआर मीणा,  दयानंद महाविद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मीकांत शर्मा व प्रसिद्ध कलाकार राम जैसवाल  एवं राजस्थान ललित कला अकादमी की सदस्य ममता चौहान विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर राज्य की कला में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए किशनगढ़ के प्रख्यात कलाकार बिरदीचन्द मालाकार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलाविद दीपिका हाजरा, अशोक हाजरा, मयूर स्कूल अजमेर के ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष दैवेंद्र खारोल, डॉ अनुपम भटनागर, डॉ अर्चना, डॉ ऋतु शिल्पी, महेश चौहान, नवीन कच्छावा, सहित सैंकड़ों कलाकार, कला विद्यार्थी व गणमान्य लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि मालाकार ने चित्रकला, पत्रकारिता व कला को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जिसके लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। कार्यक्रम का संचालन बाल साहित्यकार पूनम पांडे ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!