मॉडल स्कूल पोटलां में विजेताओं का अभिनन्दन
भीलवाड़ा . स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल पोटलां में मोंटेक्स बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नवरत्न बैरवा ने की।
प्रधानाचार्य नवरत्न बैरवा ने बताया कि विद्यालय की छात्रा अनिता सुथार व पूर्व विद्यार्थियों राजश्री चुण्डावत व हेमलता जाट ने तेलंगाना के वारंगल में आयोजित 12वीं मोंटेक्स बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया व जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि विजेताओं को भारत सरकार की ओर से स्कॉलरशिप दी जावेगी। ये खिलाड़ी थाईलैंड में अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया । कार्यक्रम में विकास खटीक मांगीलाल कुम्हार शम्भू लाल शर्मा प्रभु सिंह चुंडावत विष्णु कुमार जोशी प्रह्लाद खटीक सुरेंद्र तिवाड़ी वीरेंद्र सिंह सादिया परवीन नारायण लाल शर्मा आशीष कुमार पुरोहित राकेश कुमावत पार्वती जीनगर भूपेश दाधीच वैभव पाराशर रामेश्वर माली बदरुद्दीन मिरासी यास्मीन बसन्त कँवर ख़ुशबू कीर्ती निधि स्वीटी नारायण लाल माधव रेखा सुनीता संतोष रिंकू एवं अन्य स्टाफ साथी उपस्थित रहे।