Dark Mode
वैद सैन समाज बगेची में अभिनंदन समारोह आयोजित

वैद सैन समाज बगेची में अभिनंदन समारोह आयोजित

सोजत। स्थानीय श्री वैद सैन समाज बगेची में पवन कुमार सैन पुत्र श्री दिलीप कुमार सैन का बार एसोशिएसन के 2023-24 में आयोजित संपन्न हुए चुनाव में सहसचिव के पद पर विजयी होने के उपलक्ष्य में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक अशोक कुमार सैन ने कहा कि शिक्षा के अभाव में हमारा समाज काफी पिछड़ा हुआ है ,बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देने का सार्थक प्रयास हो एवं शिक्षा के साथ संस्कार
अनिवार्य है ताकि बच्चे हमारी संस्कृति से जुड़े रहे। टैगोर शर्मा ने कहा कि साफ दिल से मेहनत की जाए तो मंजिल मिलना निश्चित है। ओमप्रकाश राठौड़ , आनंद राठौड़, व विनोद कुमार दय्या ने भी अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर जवरीलाल दय्या, रामेश्वर प्रसाद राठौड़,रतनी देवी, राजेन्द्र प्रसाद राठौड़, महेन्द्र राठौड़, ओमप्रकाश दय्या, चंद्रप्रकाश दय्या,तेजराज दय्या, दिनेश राठौड़, खेमचंद पेंटर, राकेश राठौड़, लक्ष्मीनारायण, लोकेश सैन, दिलीप कुमार दय्या , नरेंद्र सैन, अर्जुन सैन, आदेश राठौड़, प्रदीप पंवार, सावन सैन एवं समस्त स्वजाति बंधु उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!