काग्रेस भाजपा दोनों धोखेबाज पार्टी ऐसी पार्टीयो को सत्ता से उखाड़े फैके: सांसद हनुमान बेनिवाल
आनन्दपुर कालू। आनन्दपुर कालू में रविवार देर रात्रि को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सत्ता सकल्प यात्रा पहुची जिला उपाध्यक्ष शेरू छाबा फालका के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकत्ता की मौजदूगी में आरएलपी सुप्रीमो नागौर सांसद का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल नें काग्रेस व भाजपा को धोखा देने वाली पार्टी बताते हुए कहा की ऐसी पार्टीयो को आने वाले विधानसभा चुनाव में उखाडे फैंक किसान मजदूर आमजन की हितेषी आरएलपी को सत्ता पर बिठाये जिसमे आमजन में आपसी भाईचारा बना रहे है युवाओं को रोजगार मिल सके,किसानों को अपनी उपज का वाजिब दाम मिले,भष्ट्राचार ,अपराध मुक्त राजस्थान बने ऐसी सरकार राजस्थान मे बने उसके लिये तीसरी सबसे ताककवर पार्टी राष्ट्रीय लोकतात्रिक पार्टी को सत्ता सौपनी होगी उन्होने कहा की आजादी के 70 वर्ष बाद भी आज किसान बिजली पानी की समस्या से ग्रस्त हे,राज्य की वर्तमान काग्रेस सरकार में महिला अपराध प्रथम स्थान पर पहुच गया है,बेरोजगार को रोजगार नही मिल रहा है,सरकारी भत्तीयों में पेपरलीक हो रहे है, तो केन्द्र की भाजपा सरकार किसानों के खिलाफ कानुन लाने वाली सरकार है काग्रेस के पास पप्पु नेता है भाजपा के पास गेपू नेता है पप्पु और गेपु की सरकार को राजस्थान में उखाडे फैके उन्होने कहॉ की जैतारण विधानसभा चुनाव में इस बार आरएलपी के प्रत्याशी को वोट देकर विधानसभा में पहुचाना होगा इस अवसर मेडता विधायक इन्द्रा बावरी नें कहा की आरएलपी छत्तीस कौम की पार्टी है भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग ,जिलाघ्यक्ष माधुराम कुडिया खराडी,प्रदेश प्रवक्ता रोहित गुर्जर,सरपच पति थानाराम चौधरी,किसान युनियन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बेनिवाल ने भी जनसभा को सम्बोधित करते हुए राजस्थान में आरएलपी की सरकार बनाने की आमजन से अपील की इस अवसर पर नेत्रपाल खेरिया,विनोद बेनिवाल,माधुराम बेनिवाल पासरराम फालका,बन्शीलालभाटी लिलरिया, महेन्द्र दाधिच फालका,किशोर कुमावत पचायत समिति सदस्य बाझाकुडी,अनिल चौधरी ब्लाक अध्यक्ष जैतारण,राकेश बेनिवाल,विनोद बेनिवाल,राकेश सहित सैकडो आरएलपी कार्यकत्ता ग्रामीण जन मोजुद रहे।