कांग्रेस प्रत्याशी भाटी की गाड़ी पर हमला, हमले के आरोप में एक राउंडअप
बीकानेर। बीकानेर जिले में श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी की गाड़ी पर हमला होने की बात शुक्रवार की सुबह सामने आ रही है। इसको लेकर मंत्री भाटी के गनमैन ने जिले के देशनोक पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक गुरुवार की बीती रात प्रत्याशी भाटी पलाना में जनसंपर्क के लिए गए थे। जहां कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। देशनोक थानाधिकारी कश्यप सिंह के अनुसार गनमैन कांस्टेबल भूपेंद्र ने पुलिस को बताया है कि भंवर सिंह अंदर मतदाता से मिलने गए हुए थे। इसी दौरान नवल, हरिराम व कुछ अन्य पिकअप गाड़ी में आए और भंवर सिंह की गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी। गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई।
वहीं दूसरी तरफ से पैसे बांटने का आरोप भी लगा। मौके पर फ्लाइंग स्क्वायड भी आई। कश्यप सिंह के अनुसार पचास हजार रूपए ही मिले थे। इसके अलावा कहीं पैसे नहीं मिले। पुलिस के अनुसार भंवर सिंह के साथ दो वाहन ही थे। हालांकि मामला बिगडऩे के बाद में कई वाहनों में भंवर सिंह के समर्थक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक हरिराम नाम के व्यक्ति को राउंड अप किया है। हालांकि यह हरिराम हमलावर है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।