डीडवाना विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चेतन डूडी ने भरा नामांकन
डीडवाना। नवगठित डीडवाना जिले की डीडवाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चेतन डूडी ने रिटर्निंग ऑफिसर जीतू कुलहरी के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस पार्टी ने डीडवाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से लगातार तीसरी बार चेतन डूडी को अपना प्रत्याशी बनाया है जिसमें नामांकन के पांचवें दिन कांग्रेस प्रत्याशी चेतन डूडी अपने समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन जमा कराया। मीडिया से बात करते हुए डूडी ने कहा की हमने वादे नही क्षेत्र में काम किया है इस बार भी भारी मतों से जीतकर आयेंगे। डूडी ने यह भी कहा है की प्रदेश में दोबारा हमारी सरकार बनेगी कांग्रेस बहुमत से सत्ता में आएगी।