Dark Mode
कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज

कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज

 

पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा करेंगे उद्घाटन

अजमेर। अजमेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जयपुर रोड स्थित राजहंस वाटिका पर मंगलवार को प्रात: 11:00 बजे किया जाएगा ।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल ने बताया कि अजमेर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा करेंगे । उद्घाटन के बाद अजमेर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की चुनावी रणनीति पर सभा का आयोजन किया जाएगा ।

सभा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक राकेश पारीक पूर्व आरटीडीसी पूर्व पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर, विधायक डॉ विकास चौधरी, महेन्द्र सिंह रलावता, डॉ द्रोपदी कोली, शिव प्रकाश गुर्जर,पूर्व विधायक राम नारायण गुर्जर, हेमंत भाटी, पूर्व विधायक ब्रह्मदेव कुमावत, पूर्व विधायक हाजी कयूम खान, हाजी इंसाफ अली , पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरुप चौधरी, पूर्व सांसद प्रभा ठाकुर, देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र राठोड़ एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन आदि संबोधित करेंगे।

सभा अजमेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित की जाएगी । सभा मे अजमेर संसदीय क्षेत्र की आठो विधानसभाओं के कांग्रेस के पदाधिकारी एव कार्यकर्ता भाग लेगें।

*कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ने की ग्रामीणों से मुलाकात*

अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी के निवास स्थान पर अजमेर जिले से आए ग्रामीणो, कृषकों दूध उत्पादकों एवं कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव पर विस्तृत चर्चा की।

लोकसभा प्रत्याशी चौधरी एवं शहर अध्यक्ष विजय जैन का पुष्कर पीसांगन नांद लेसवा कुम्हार की ढाणी मसुदा क्षेत्र से आए सैकडो कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं एकजुटा होकर अजमेर के विकास के लिए कांग्रेस को जीताने का संकल्प लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!