Dark Mode
कांग्रेस प्रत्याषी प्रमोद भाया को मिल रहा है मिल रहा है अपार जन समर्थन

कांग्रेस प्रत्याषी प्रमोद भाया को मिल रहा है मिल रहा है अपार जन समर्थन

बारां। विधानसभा क्षेत्र अन्ता से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया, उनकी धर्मपत्नी उर्मिला जैन तथा पुत्र यष जैन भाया द्वारा विधानसभा क्षेत्र के गांवो में लगातार जनसम्पर्क किया जा रहा है। जनसम्पर्क के दौरान भाया के पक्ष में अपार जन समर्थन देखने को मिल रहा है। जगह-जगह पर फूल मालाओं, आतिषबाजी, साफाबंदी, फलों से तोलकर आत्मिक स्वागत किया जा रहा है। मतदाताओं का कहना है कि हम तो उसे ही मत देंगे जो हमारे जीवन स्तर को ऊंचा उठाए तथा सभी आवष्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाए। हम बाहरी प्रत्याषी को वोट नही देकर स्थानीय प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया के पक्ष में मतदान करेंगे।
जनसम्पर्क के दौरान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने मतदाताओं से आव्हान किया कि वह अपना वोट सोच-समझ कर दे। भाजपा से जो प्रत्याषी कंवरलाल मीणा चुनाव लड रहे है उनके ऊपर झालावाड जिले के पुलिस थानों में 24 मुकदमें दर्ज हो रहे है तथा बारां जिले में भी तीन पुलिस प्रकरण दर्ज है। वह तो माननीय न्यायालय से स्टे प्राप्त कर लाए अन्यथा चुनाव लडने के योग्य भी नही थे। भाया ने क्षेत्र के विकास के लिए आगामी 25 नवम्बर को उनके पक्ष में मतदान कर प्रदेष में पुनः एक बार गरीबों की हितेषी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने की अपील मतदाताओं से की।
उर्मिला जैन भाया ने अपने जनसम्पर्क के दौरान कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बारां जिले में ऐसा कोई योग्य भाजपा उम्मीदवार नही माना जो अंता विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड सके। पहले भी प्रभूलाल सैनी बाहरी प्रत्याषी को यहां से चुनाव में उतारा। भाया ने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनाव के बाद जनता कहां जाकर ढंूढेगी। मती भाया ने स्थानीय, धार्मिक, सामाजिक एवं विकास कार्य करवाने वाले प्रमोद जैन भाया के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनाने की मतदाताओं से अपील की।
यष जैन भाया द्वारा भी आज मण्डोला, इकलेरा एवं दुर्जनपुरा गांवों में मतदाताओं से भायाजी के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने की अपील की गई।
आज यहां पर किया जनसम्पर्क- कांग्रेस प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया, उर्मिला जैन भाया, यष जैन द्वारा आज तुलसां, शंकरपुरा, जगन्नाथपुरा, उण्डा, रटावद, बैंगनी, बैंगना, खेडी, श्यामपुरा, जयनगर, काचरी, बाडा हाला कुंआ, सोरखण्डकलां, सोरखण्डखुर्द, पचेलकलां, सरकन्या, देहलाहेडी, बरखेडा, मण्डोला, इकलेरा एवं दुर्जनपुरा गांवो तथा अन्ता शहर में मतदाताओं के बीच जाकर जनसम्पर्क किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!