Dark Mode
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक

अलवर/दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक लोकसभा प्रत्याशियों के चयन लेकर दूसरी लिस्ट के संबंध में आज संपन्न हुई। बैठक में राजस्थान से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं राजस्थान प्रभावी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व शामिल हुए। कांग्रेस की लोकसभा चुनाव को लेकर पहली लिस्ट में 10 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है अब 15 प्रत्याशियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। दिल्ली के पंजाब भवन में आयोजित हुई इस अहम बैठक में राजस्थान की शेष रही 15 सीटों को लेकर गहन मंथन किया गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बताया कि इस बार राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बहुमत से विजय श्री हासिल कर देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में देश में जिस तरह का माहौल पनपा है वह कांग्रेस के लिए तुरूप का इक्का साबित होगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि कांग्रेस के प्रत्याशियों को बहुमत से संसद में भेज कर देश के नवनिर्माण में एक नई भूमिका निभाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!