लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड में काम कर रही हैं। लोकसभा चुनावों की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जयपुर ग्रामीण लोकसभा की मीटिंग जयपुर जिला देहात कांग्रेस कमेटी जौहरी बाजार देवडी जी का मंदिर में आयोजित हुई। मीटिंग का आयोजन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक गोपाल लाल मीणा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारी एवं प्रत्याशियों के चयन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र से टिकट चाहने वाले उम्मीदवारों ने भी प्रभारी से मुलाकात की और अपने अपने बायोडाटा सौंपे। मीटिंग में जयपुर ग्रामीण लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री ममता भूपेश, विधायक शिमला नायक, जयपुर ग्रामीण प्रभारी आरसी चौधरी एवं हरसहाय यादव सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों द्वारा फीडबैक लिया गया। मीटिंग के दौरान लोकसभा चुनाव के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने आवेदन प्रस्तुत किया।