आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपीयों को गिरफ्तार करने को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से की मुलाकात
दौसा . दौसा जिला मुख्यालय पर भाकरी रोड क्षेत्र में संचालित राजकीय आईटीआई कॉलेज में अध्यनरत एक छात्रा के साथ कुछ छात्रों द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत दौसा महिला थाने में दर्ज हुई है। कृषि विपणन मंत्री व दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा ने बताया कि मैं निजी कारणों से बाहर हू, समाचार पत्रों से मुझे घटना की जानकारी मिली मैंने तत्काल इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए कहा है, क्षैत्र में ऐसी किसी घटना के लिए कोई स्थान नहीं है, अपराधी कितना भी बड़ा हो उसे तुरंत गिरफ्तार कर ऐसी सजा दे जोकि क्षेत्र में नजीर बने ऐसी घटना करने से पूर्व अपराधी सोचने पर मजबूर हो, पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने आश्वस्त किया है कि सभी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा,घटना के संबंध में आज दौसा जिला कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम भांडारेज के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिला, प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषी लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की और कहा कि दौसा जिले में कुछ असामाजिक तत्व अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं उनसे सख्ती से निपटा जाए,
प्रतिनिधिमंडल में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री सुनील शर्मा, समाजसेवी नरेंद्र जैमन, राजस्थान ब्राह्मण महासभा की पदाधिकारी सुनीता शर्मा, विनोद पार्षद, राकेश शर्मा,अवधेश शर्मा ,शहर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष शरद नागर, संदीप जौण, अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के विद्याधर कोठोत्या,रमाकांत पण्डा,अनिल पटेल, सहित कांग्रेस पदाधिकारी शामिल थे।