वैर में कांग्रेश के जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा का हुआ जोरदार स्वागत
वैर . कस्बा वैर में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा का भुसावर गेट, पंचायत समिति गेट, नया बस स्टैंड आदि स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफा पहनाकर जोरदार स्वागत कर मिठाइयां वितरित की, कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा पहली बार जयपुर से बयाना की ओर जा रहे थे, स्वागत कार्यक्रमों में पार्षद मुकेश चंद सैनी, विकास शर्मा, पूरन धाकड़, महंत मन्नूलाल, सुनील शर्मा लखनपुर, मुकेश धाकड़, नीरज गर्ग, मान सिंह सैनी, किशन लाल धाकड़,विक्रम धाकड़, तेज सिंह धाकड़, भूपेंद्र गर्ग, नीरज गर्ग सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा बयाना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं राज्यमंत्री स्वर्गीय बृजेंद्र सूपा के पुत्र हैं,