Dark Mode
झंडारोहण के साथ मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस, दी एक दूसरे को बधाई

झंडारोहण के साथ मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस, दी एक दूसरे को बधाई

भोपालगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139 वाँ स्थापना दिवस ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला महासचिव महेंद्र प्रताप देवड़ा ने बताया कि कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान मे प्रधान शांति राजेश जाखड़ की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमें कांग्रेस पदाधिकारीयो ने पार्टी का झंडारोहण कर हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। तत्पश्चात किसान संवाद कार्यक्रम एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से आगामी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू की जा भारत जोड़ो यात्रा के तहत भारत न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया। पार्टी के संविधान की पालना करने की शपथ ली। डोनेट फॉर पार्टी के कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सहयोग करने की भी अपील की। सभी कांग्रेसी जनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवा कर बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में प्रधान शांति राजेश जाखड़, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बंसीलाल सैनी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रसु भाई कुरेसी, जिला महासचिव महेंद्र प्रताप देवड़ा, महासचिव जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जितेंद्र देवड़ा, युवा नेता श्यामलाल सैनी, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष मुकेश भगत देवड़ा, राजाराम खुड़खुडिया, किशोर जाखड़, गजेंद्र नाथ, किशोर सोलंकी,सुमेर देवड़ा, जोधाराम चौधरी, महेंद्र देवड़ा, श्याम देवड़ा सहित दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!